news-details

ट्रेलर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर बिरसानी मोड़ के पास शुक्रवार देर रात ट्रेलर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।मृतक की पहचान अमरनाथ मिश्र उर्फ पप्पू निवासी खानापुर, थाना पीपरपुर के रूप में हुई है। वह किराने का सामान लेकर रामगंज जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे पीछे हो रहे ट्रेलर से उनकी पिकअप टकरा गई।सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने चालक को वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।