news-details

तारून थाने में सुलझा दंपती का विवाद, साथ रहने को हुए राजी

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Ayodhya

तारून थाने में मंगलवार को पुलिस ने संवेदनशीलता और समझदारी का परिचय देते हुए एक दंपती के पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया। पुलिस की समझाइश और दोनों पक्षों के बीच संवाद के बाद पति-पत्नी ने दोबारा साथ रहने का निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार, पड़ेलवा निवासी रामसूरत सोनी ने अपनी पुत्री के वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद को लेकर थाना तारून में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे ने मिशन शक्ति टीम के साथ तत्काल पहल की और दोनों पक्षों को थाना परिसर में बुलाया।

थाने में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पति-पत्नी तथा परिजनों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुनने के बाद पुलिस ने आपसी समझ, परिवार की महत्ता और शांतिपूर्ण समाधान का संदेश दिया। इसके बाद दोनों पक्ष मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमत हो गए।

पूरी प्रक्रिया परिवारजनों की मौजूदगी और दोनों पक्षों की सहमति से संपन्न हुई। विवाद सुलझने के बाद परिजनों ने राहत जताई और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कानूनी कार्रवाई के बजाय संवाद और समझाइश से विवाद सुलझाना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।