news-details

ट्रम्प-नेतन्याहू में बढ़े मतभेद, ईरान पर हमले रोकने को लेकर तनातनी

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और इजराइली प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर सैन्य हमले लगातार जारी रहें, जबकि ट्रम्प फिलहाल बातचीत और संभावित समझौते को मौका देने के पक्ष में हैं। मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक फोन पर बातचीत हुई, जिसमें नेतन्याहू ने कथित तौर पर ट्रम्प से कहा कि ईरान पर प्रस्तावित हमले रोकना बड़ी गलती होगी। इससे पहले अमेरिका ‘ऑपरेशन स्लेजहैमर’ के तहत ईरान पर नए टारगेटेड हमलों की तैयारी कर रहा था, लेकिन ट्रम्प ने कतर, सऊदी अरब और UAE की अपील के बाद कार्रवाई फिलहाल टाल दी। इस बीच अमेरिकी सीनेट ने ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव 50-47 से पास कर दिया है। दूसरी ओर ईरान ने दावा किया कि उसके पास अब भी कई आधुनिक और गुप्त हथियार मौजूद हैं। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के बीच तेल कीमतें फिर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। वहीं UAE वैकल्पिक पाइपलाइन तैयार कर रहा है और संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज संकट बढ़ा तो दुनिया में खाद्य संकट और महंगाई गहरा सकती है।