news-details

तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान बवाल, पुलिस टीम पर हमला

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो खड्डा, कुशीनगर। जटहां थाना क्षेत्र में तेंदुआ पकड़ने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना में थाना प्रभारी अभिमन्यु मिश्रा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम काफी देर से तेंदुए को पकड़ने के अभियान में जुटी थी। तेंदुए की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी और लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे।सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। इस घटना में थाना प्रभारी अभिमन्यु मिश्रा के अलावा सिपाही अनुराग यादव, विश्वजीत पाठक और संतोष कुमार सिंह भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार कराया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरार निवासी सुभाष कुशवाहा, उनके भतीजे गोविंद कुशवाहा समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दरोगा देवव्रत यादव की तहरीर पर आठ नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।