news-details

ट्विशा शर्मा डेथ केस: घटनास्थल पर पहुंची CBI, डमी से कराया जाएगा रिक्रिएशन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार को गिरिबाला सिंह के निवास पर पहुंची। टीम अपने साथ समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को भी लेकर आई है। जांच के तहत पूरे घटनाक्रम का रिक्रिएशन कराया जाएगा। इसके लिए लगभग 80 किलोग्राम वजन की डमी का उपयोग कर फंदे पर लटकाने और उतारने की प्रक्रिया दोहराई जाएगी, ताकि घटनास्थल की परिस्थितियों का आकलन किया जा सके। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि 15 मई को एफआईआर दर्ज होने के बाद समर्थ सिंह तुरंत भोपाल नहीं छोड़ पाया था और करीब तीन दिन तक शहर में ही रहा। इसके बाद वह जबलपुर गया, जहां लगभग पांच दिन तक फरार रहा। सीबीआई अब उसकी गतिविधियों, संपर्कों और फरारी के दौरान मिली संभावित मदद की जांच कर रही है।सीबीआई ने मामले में उस डॉक्टर को भी समन जारी किया है, जिन्होंने कथित तौर पर ट्विशा को गर्भपात की सलाह दी थी। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रेग्नेंसी और गर्भपात से जुड़ी जानकारी कितनी सही है। साथ ही ट्विशा को फंदे से किसने उतारा, अस्पताल तक कैसे पहुंचाया गया और उस समय घर में कौन-कौन मौजूद था, इसकी भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। समर्थ सिंह लगातार मौत को आत्महत्या बता रहा है, लेकिन कथित कारणों को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है। सीबीआई आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है तथा मोबाइल रिकॉर्ड, डिजिटल चैट, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर घटनाक्रम की सटीक टाइमलाइन तैयार करने में जुटी है। साथ ही फरारी के दौरान सहयोग करने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।