news-details

तहसील परिसर में वाहन स्टैंड को लेकर विवाद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर तहसील परिसर में निजी दोपहिया वाहन स्टैंड शुरू किए जाने को लेकर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। बिना निविदा प्रक्रिया के संचालित किए जा रहे स्टैंड को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने हटवा दिया।बार अध्यक्ष शिव सिंह परमार ने बताया कि तहसील परिसर में वाहन स्टैंड बंद होने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसी वजह से लोगों की सुविधा के लिए दो व्यक्तियों को लगाकर वाहन स्टैंड शुरू कराया गया था।दोपहर में निरीक्षण के दौरान एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बिना अनुमति स्टैंड संचालित होते देखा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर स्टैंड हटवाया गया और स्टैंड चला रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।मामले को लेकर बार अध्यक्ष और एसडीएम के बीच बातचीत भी हुई, जिसमें एसीपी कृष्णकांत मौजूद रहे। बार अध्यक्ष ने वाहन चोरी की घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए स्टैंड की आवश्यकता बताई।एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि पर वाहन स्टैंड का संचालन नियमानुसार निविदा प्रक्रिया के तहत ही किया जा सकता है। स्टैंड के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है और जल्द ही विधिवत संचालन शुरू कराया जाएगा।