news-details

तमकुहीराज में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कुशीनगर के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। 19 अप्रैल 2026 को हरिहरपुर पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मारूति आल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 06 कार्टून अवैध देशी शराब “बंटी बबली” बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 57.6 लीटर बताई गई। पुलिस ने मौके से शिवम कुमार (पुत्र महेन्द्र यादव), निवासी चंदौली, थाना बिथान, जनपद समस्तीपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया। बरामदगी में प्रयुक्त वाहन मारूति आल्टो (नंबर BR 01 AA 9327) को भी कब्जे में लिया गया है। इस मामले में थाना तमकुहीराज में मु0अ0सं0 87/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई टीम में उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, कांस्टेबल आशीष यादव और कांस्टेबल नीतिश कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।