news-details

दो एसआई पदोन्नत होकर बने निरीक्षक, अधिकारियों ने लगाए स्टार

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में बुधवार को दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी। पदोन्नति पाने वालों में अमेठी थाने के उपनिरीक्षक विष्णुकान्त शुक्ल और मुसाफिरखाना थाने के उपनिरीक्षक श्रवण कुमार शामिल हैं।बुधवार सुबह 11 बजे एसपी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी सरवणन टी. ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने दोनों नवनियुक्त निरीक्षकों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि जनता की सेवा करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।दोनों निरीक्षकों ने अधिकारियों का आभार जताते हुए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।