
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण कर पार्टी की नीतियों और मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। रश्मि सिंह ने करनाईपुर में दुग्ध व्यवसाय और अमूल डेयरी उद्योग से जुड़े लोगों को दीपावली के उपहार वितरित किए। रश्मि सिंह ने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। योगी सरकार दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों और किसानों को हर संभव सहायता कर रही है। अच्छी नस्ल की गाय ,भैंस खरीदने के लिए बड़ा अनुदान दिया जा रहा है। दुग्ध व्यवसाय पशुपालकों और किसानों के लिए सबसे अच्छा व्यवसाय है। पर्याप्त गोबर मिलने से प्राकृतिक खेती में किसानों को पर्याप्त मदद मिल रही है।कार्यक्रम शशिभूषण तिवारी के घर पर हुआ। श्री तिवारी और बालमुकुंद की डेयरी से जुड़े किसानों को दीपावली के उपहार देकर सम्मानित किया गया।