news-details

दिल्ली के जिम पर फायरिंग: लॉरेंस गैंग के नाम से जिम्मेदारी, जांच में कई एंगल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के एक जिम के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब 7 राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। यह जिम दिल्ली के राजौरी गार्डन के दो कारोबारियों का बताया जा रहा है, जबकि पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इसके ब्रांड एंबेसडर हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें कुख्यात लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। साथ ही गैंगस्टर हैरी बॉक्सर की ओर से एक ऑडियो संदेश में गुरु रंधावा को धमकी देने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इस पोस्ट और ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने मौके से फरार होने से पहले जिम की बिल्डिंग पर कई गोलियां चलाईं। सुबह करीब 5:15 बजे केयरटेकर को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से खाली कारतूस और अन्य साक्ष्य एकत्र किए।दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसे रंगदारी, गैंगवार, आपसी रंजिश और धमकी जैसे कई एंगल से देखा जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।फिलहाल किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने राजधानी में गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है। पुलिस जल्द ही मामले में और खुलासे की उम्मीद जता रही है।