
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। माह के चतुर्थ शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने गौरीगंज थाने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं।अधिकारियों ने संबंधित विभागों और थाना प्रभारी को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। प्रत्येक मामले की मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व, पारिवारिक और पुलिस से संबंधित शिकायतें सामने आईं। इस दौरान एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।