news-details

दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर हिरासत में, पिस्टल बरामद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर मानवेंद्र उर्फ जेलर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि उसके खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।शनिवार को लाल चौक के पास हुए विवाद के दौरान मानवेंद्र अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से पहुंचा था। आरोप है कि उसने पवन कुमार उर्फ पर्वत गोस्वामी पर हमला किया और पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की। गोली चलने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने तत्काल शटर गिरा दिए।घटना के बाद झूंसी पुलिस ने कई इलाकों में दबिश देकर देर रात आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो की तलाश कर रही है। बरामद पिस्टल के लाइसेंसी या अवैध होने की भी जांच की जा रही है।एसीपी झूंसी कुंजलता ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।