
PARDARSHI VIKAHS NEWS आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े मोबाइल छीनने की घटना सामने आई। थाना चौराहे से करीब 100 मीटर आगे किरावली रोड पर एक युवती को बदमाशों ने निशाना बनाया।जानकारी के अनुसार, कस्बा अछनेरा निवासी युवती नौकरी के लिए नारायणी पैलेस की ओर पैदल जा रही थी। तभी पीछे से काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार चार युवक आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वर्मा सिंह चंदेल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। छीने गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।