news-details

दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापेमारी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को भादर, दुर्गापुर, रामगंज, छीड़ा और ढेमा बाजार में मिठाई की दुकानों, होटल और ढाबों का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों की जांच की। दुर्गापुर स्थित रमेश स्वीट्स एवं फैमिली रेस्टोरेंट से राजभोग मिठाई का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। भादर में कन्हैया स्वीट्स और रामसागर की दुकानों पर रंगीन मिठाई व रंगीन खिलौने नहीं बेचने के निर्देश दिए गए। रामगंज स्थित खुशी स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों में कमियां मिलने पर सुधार सूचना जारी की गई। विभाग ने दुकानदारों को मानकों का पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। त्योहार तक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।