news-details

दीपावली तक जांच-सैंपलिंग पर रोक

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। दीपावली तक मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में विशेष परिस्थितियों को छोड़कर जांच व सैंपलिंग नहीं होगी। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मंडलीय सहायक आयुक्त सुनील शर्मा ने यह आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि वे मिलावट के खिलाफ हैं, लेकिन सफाई जैसी सामान्य कमियों पर लाइसेंस निलंबित कर कारोबारियों को परेशान न किया जाए। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने ऐसे निलंबित लाइसेंस बहाल करने की मांग की।प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता ने दीपावली के बाद जागरूकता अभियान चलाने और छोटी कमियों पर सुधार का अवसर देने की बात कही। व्यापारियों ने दूसरे जिलों की टीमों द्वारा कानपुर में कार्रवाई रोकने की मांग भी उठाई। जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता कुक्कू और केके गुप्ता ने प्रतिष्ठानों में विशेष सफाई अभियान चलाने का भरोसा दिया।