news-details

दुर्गापूजा और रामलीला की शुरुआत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दुर्गापूजा और रामलीला के आयोजन शुरू हो गए हैं। शनिवार शाम विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की नेत्र पट्टियां खोलकर पूजा-अर्चना की गई। आरती और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे।बसपा नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र ने सरैया मोहन के मठिया में पहुंचकर मां दुर्गा की आरती में भाग लिया और पूजा समारोह का शुभारंभ किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बातचीत भी की।इस अवसर पर प्रधान भानु सिंह, दयाराम कश्यप, संतोष दुबे और मोहित दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।