news-details

देश में मानसून की एंट्री लेट, कम बारिश का अनुमान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS India Meteorological Department ने बताया है कि इस साल देश में मानसून की एंट्री देरी से होगी। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीलंका के आसपास बने कम दबाव और तूफानी हवाओं के कारण मानसून अब 7 जून तक केरल पहुंच सकता है। पहले 26 मई तक मानसून आने का अनुमान लगाया गया था।मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई है। अनुमान के मुताबिक देश में औसतन 78 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है, जबकि सामान्य औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है। जून और जुलाई में उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव चलने की आशंका है।IMD के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में जून के दौरान सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इन राज्यों का बड़ा हिस्सा मानसून आधारित खेती पर निर्भर है, जिससे कृषि उत्पादन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।मौसम वैज्ञानिकों ने कमजोर मानसून के पीछे अल-नीनो को बड़ी वजह बताया है। इसके कारण मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ सकती हैं। कम बारिश का असर खेती, खाद्य उत्पादन, बिजली खपत और महंगाई पर पड़ने की संभावना है।