news-details

दिशा पांडेय बनीं जिला टॉपर, 96.83% अंकों से प्रदेश में छठी रैंक

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में कानपुर की छात्रा दिशा पांडेय ने शानदार सफलता हासिल करते हुए जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। पारितोष इंटर कॉलेज, हंसपुरम नौबस्ता की छात्रा दिशा ने 600 में 581 अंक हासिल कर 96.83 प्रतिशत के साथ न सिर्फ कानपुर टॉप किया, बल्कि प्रदेश स्तर पर छठी रैंक भी प्राप्त की।

इसी विद्यालय के छात्र अनुराग मिश्रा ने 600 में 580 अंक पाकर 96.67 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान और प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की। जिले में तीसरे स्थान पर 578 अंक के साथ तीन छात्र रहे, जिनमें पटेल सरस्वती विद्या मंदिर गांधी ग्राम के राज चौधरी तथा पारितोष इंटर कॉलेज के आलोक शाक्य और अशिकेत सोनकर शामिल हैं। इन सभी ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वहीं अंजलि सोनकर ने 577 अंक हासिल कर 96.17 प्रतिशत के साथ जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया और प्रदेश मेरिट में दसवीं रैंक पाई।

इस वर्ष कानपुर जिले से कुल 46,159 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा दी थी। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक 124 केंद्रों पर आयोजित हुई थीं। सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से की गई थी।

रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूलों में खुशी का माहौल रहा। कई विद्यालयों में मिठाई बांटी गई और ढोल-नगाड़ों के साथ मेधावी छात्रों का स्वागत किया गया।

डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत से बेहतर परिणाम दिया है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।