
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर
दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने पति, सास, ननद और देवर पर दो लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।