news-details

दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मामला दर्ज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के भीखपुर गांव में दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता सबीना बानो ने अपने पति रहीश सहित ससुराल के छह लोगों पर दहेज के लिए मारपीट, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सबीना के अनुसार उसकी शादी 2 मई 2018 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उससे एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार परेशान किया जाता था। पीड़िता का कहना है कि उसका पति पहले दुबई में रहता था और पिछले साल वापस आने के बाद उसने और अधिक दबाव बनाना शुरू कर दिया।27 मार्च को आरोप है कि पति और अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया और कथित रूप से तीन बार ‘तलाक-तलाक-तलाक’ कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे मोबाइल पर भी तलाक दिए जाने के संदेश भेजे गए।जयसिंहपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपों की जांच शुरू कर दी है।