
जगदीशपुर। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अन्तर्गत दक्खिन गांव क्यार जाने वाली सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है।इस सड़क से लगभग एक लाख की आबादी का आवागमन है। यह सड़क बाजार सुकुल के एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। सोशल मीडिया पर सड़क के गड्ढों में तब्दील होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र ने अवर अभियंता को भेजकर स्थलीय जांच कराई और मजदूर लगाकर सड़क के गड्ढों को भरवाने का काम किया।अब यह सड़क आवागमन के लिए सुगम हो गई है।