news-details

उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन गंभीर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु एवं श्रम बन्धु की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के उद्यमियों, व्यापारियों एवं उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान मेसर्स सीएससी कुशीनगर सठियांव यूपी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, फाजिलनगर के संपर्क मार्ग निर्माण के संबंध में नगर पंचायत फाजिलनगर द्वारा जानकारी दी गई कि पुनः टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है और अगली बैठक से पहले कार्य पूरा करा लिया जाएगा।वहीं, नेबुआ कृषक उत्थान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, नौरंगिया स्थित गुड़ उद्योग इकाई के संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के मामले में राजस्व विभाग ने बताया कि नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।उद्गम पब्लिक स्कूल, पडरौना परिसर से सटे विद्युत तार हटाने के मामले में विद्युत विभाग ने बताया कि पोल लगाने का कार्य जारी है और एक सप्ताह के भीतर तार शिफ्ट कर दिए जाएंगे।मिनी औद्योगिक आस्थान सरगटिया करनपट्टी, दुदही में विद्युत आपूर्ति सुधार को लेकर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को लोड का पुनः आकलन कर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना तथा एमवाईएसवाई की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बैंकों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही जीबीसी-5 के अंतर्गत विभागों को आवंटित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सहायक उपायुक्त उद्योग आलोक कुमार गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार, उद्यमी संघ अध्यक्ष रामअशीष जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।