news-details

विक्षिप्त महिला का  नहर के पास मिला शव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी /तिलोई । मोहनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का शव नहर के पास मिला है। मोहनगंज पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।तिलोई क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।