news-details

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में योजनाओं की दी जानकारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुमेरपुर (हमीरपुर)। गीता वाटिका में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की, जबकि मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान रहे।सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान संचालित योजनाओं और उनके लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आवास, किसान कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। वक्ताओं ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।कार्यक्रम में नगर निकायों के जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे। सम्मेलन के माध्यम से लोगों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने का प्रयास किया गया।