news-details

विमुक्त दिवस समारोह में विकास बोर्ड के गठन की मांग

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में सोमवार को विमुक्त दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर रहे, जबकि अध्यक्षता जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने की। समारोह में विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू समुदाय से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।कार्यक्रम में डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ सहभागिता की। इस दौरान विमुक्त एवं घुमंतू समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।कैलाश नाथ निषाद ने समुदाय के कल्याण और विकास के लिए घुमंतू बोर्ड में संशोधन किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में श्रम मंत्री अनिल राजभर को ज्ञापन सौंपते हुए बोर्ड का नाम एवं स्वरूप बदलकर ‘विमुक्त घुमंतू अर्ध घुमंतू जनजाति विकास कल्याण बोर्ड’ किए जाने की मांग की।उन्होंने कहा कि विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू समुदायों के विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान आवश्यक है। समारोह में उपस्थित लोगों ने समुदाय की शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। आयोजन के दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और विकास के लिए प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।