
PARDARSHI VIKASH NEWS ओलिंपिक पहलवान विनेश फोगाट दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एशियन गेम्स ट्रायल के लिए पहुंचीं, जहां उनका मुकाबला 53 किलो वेट कैटेगरी में हरियाणा की ज्योति सिहाग से होगा। स्टेडियम में एंट्री के दौरान सुरक्षा कर्मियों से उनकी बहस भी हुई, हालांकि बाद में उन्हें प्रवेश मिल गया।ट्रायल शुरू होने से पहले वजन माप को लेकर विवाद भी देखने को मिला। पहले उन्हें 50 किलो वर्ग में शामिल किया गया था, जिसका विनेश ने विरोध किया। इसके बाद रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के हस्तक्षेप से उन्हें 53 किलो वर्ग में खेलने की अनुमति दी गई। विनेश ने कहा कि वह अपनी डाइट खुद लेकर आई हैं और अब किसी पर भरोसा नहीं कर सकतीं।इस ट्रायल में रेलवे की अंतिम पंघाल सहित कई अन्य खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं। पहले मुकाबले में विनेश का सामना ज्योति सिहाग से होगा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।लंबे कानूनी और प्रशासनिक विवादों के बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली अनुमति के बाद विनेश ट्रायल में हिस्सा ले रही हैं। मामला अब चयन प्रक्रिया के निर्णायक चरण में पहुंच चुका है, जहां प्रदर्शन के आधार पर एशियन गेम्स टीम का चयन किया जाएगा।