news-details

विप्रो की पूर्व कर्मचारी ने लगाए धार्मिक उत्पीड़न और भेदभाव के आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पुणे में एक पूर्व महिला कर्मचारी ने Wipro Technologies पर धार्मिक उत्पीड़न, कार्यस्थल पर भेदभाव और जबरन इस्तीफा दिलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला हिंदू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आया, जहां महिला ने अपने साथ हुई कथित घटनाओं की जानकारी दी।महिला का आरोप है कि कंपनी के हिंजवडी कार्यालय में कार्यरत रहने के दौरान एक सहकर्मी उस पर बार-बार इस्लाम अपनाने और एक मुस्लिम युवक के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाती थी। महिला के अनुसार, उसे हिंदू धर्म छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता था और कहा जाता था कि ऐसा करने से उसके जीवन और करियर में बेहतर अवसर मिलेंगे।पूर्व कर्मचारी ने बताया कि अगस्त 2025 में एक टीम मीटिंग के दौरान उस पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया। उसका कहना है कि उसे अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया और परिस्थितियां ऐसी बना दी गईं कि उसे नौकरी छोड़नी पड़ी।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा कंपनी की आंतरिक शिकायत समिति में उसके खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर दी गई। मामले में हिंजवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के वकील ने कंपनी को कानूनी नोटिस भेजते हुए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।