news-details

वाराणसी के लंका क्षेत्र में बंद दुकान में आग, बड़ा हादसा टला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में रविदास गेट से अस्सी घाट जाने वाले मार्ग पर स्थित जायसवाल कटरा में शुक्रवार को एक बंद दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान “इंजीनियर चाय वाला” नाम से संचालित थी और घटना के समय बंद थी, तभी स्थानीय लोगों ने अंदर से धुआं निकलते देखा और तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। शटर खोले जाने पर अंदर आग की लपटें दिखाई दीं, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने की कोशिश की और कुछ ही समय में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।दुकान के पास बैंक और एटीएम भी मौजूद होने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों का कहना है कि दुकान में अग्निशमन यंत्र नहीं था, जिससे शुरुआती समय में आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हुआ। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई और बेहतर इंतजाम की मांग की है।