news-details

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 साल के बच्चे की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे मां और उसके मासूम बेटे को रौंद दिया। हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, सरिता शर्मा अपने बेटे वंश (5) के साथ सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई और चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है।