news-details

विशेष शिक्षकों के लिए Special TET का विज्ञापन जारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज/लखनऊ।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी Special TET का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

आयोग के अनुसार, उच्चतम न्यायालय में संबंधित मामलों में 29 मई 2026 को पारित आदेश से बड़ी संख्या में शिक्षकों के प्रभावित होने के मद्देनजर विशेष TET आयोजित करने के निर्देश शासन ने 2 सितंबर 2026 को दिए थे। इसी क्रम में विज्ञापन संख्या-03/2026 जारी किया गया है।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले OTR पूरा करना होगा, इसके बाद ही वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित होगी।

आयोग अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करने की अपील की है। परीक्षा से संबंधित जानकारी आयोग की अधिकृत वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।