
पारदर्शी विकास न्यूज़ इटावा
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई के श्वसन रोग विभाग द्वारा विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम जनता को अस्थमा के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह रहे, जबकि डीन प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार और रजिस्ट्रार श्री दीपक वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई वरिष्ठ चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हुए।कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि चिकित्सकीय जानकारी को सरल भाषा में आम जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि लोग समय रहते बीमारी को समझकर उसका सही उपचार ले सकें। उन्होंने जागरूकता को अस्थमा जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी साधन बताया।मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार ने बताया कि प्रदूषण, धूम्रपान और अनियमित जीवनशैली अस्थमा के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने मरीजों को नियमित दवा सेवन, इनहेलर के सही उपयोग और चिकित्सकीय सलाह को अनिवार्य रूप से अपनाने की सलाह दी।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें इसे अत्यंत उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाला आयोजन बताया गया।