
Pardarshi Vikas News Varanasi
विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन भेलुपुर स्थित अम्मा कैफे में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने सनातन धर्म पर चर्चा की।
मुख्य अतिथि पद्मश्री तिलकराज कपूर कहा कि संस्कार के पालन से ही सनातन को मजबूत किया जा सकता है। नई पीढ़ी को सनातन के बारे में समझाने की जिम्मेदारी हम सब पर है। परिवार के सदस्य विशेष रूप से माता-पिता अपने बच्चों को बचपन से ही सनातन के संस्कार से अवगत करते रहे। इससे परिवार में सुख-समृद्धि होगी। सनातन एक पंरपरा और सतत विकास की प्रक्रिया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ शंख ध्वनि और पुष्पार्चन के साथ आरंभ हुआ तत्पश्चात सम्मानितजनों का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से सम्मानित तिलक राज कपूर, विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल प्रभारी वीरेंद्र कुमार मालू, डाक्टर सुनील कुमार मिश्रा, मनीष आचार्य व नारायण स्वामी रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ काशी मंडलाध्यक्ष मिथुन चंद्र डे ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से लक्खी गुप्ता, मंजू व्यास, राजेश पांडेय, रतनलाल सोनी आदि उपस्थित रहे ।।