news-details

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योग शिविर, स्वस्थ जीवन का संदेश

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Gonda

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्याम मंदिर परिसर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने किया।

योगाचार्य ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने सूर्य नमस्कार के महत्व को बताते हुए नियमित योग से शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाने पर जोर दिया। शिविर में साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव के लिए योग बेहद प्रभावी उपाय है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच अपनाने की भी सलाह दी।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अमित गर्ग, सचिन अग्रवाल, राजेश, मुकेश, दीपक, ऋषभ, अनमोल और अरिहंत जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।