
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक गुरुवार को नारायनपुर स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 27 अक्टूबर को रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में होने वाले राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं पदाधिकारी अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और समाज के लोगों को आमंत्रण पत्र देकर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।डॉ. सुमन्त गुप्ता ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद वैश्य समाज को राजनीति में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल रही है। सम्मेलन में समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने वैश्य समाज के लोगों से एकजुट होने और जातीय जनगणना में अपनी पहचान दर्ज कराने की अपील की।बैठक में कोमल पोरवाल को युवा वैश्य महिला शक्ति का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान अनूप गुप्ता, आनंद नाथ गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे।