
PARDARSHI VIKASH NEWS निर्वाचन आयोग देशभर में मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) अभियान के अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस चरण में लगभग 39 करोड़ 73 लाख मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया जारी है, जिससे वोटर डेटा को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।इस अभियान के तहत अब तक लगभग 59 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड अपडेट किए जा चुके हैं, जिनमें सबसे बड़ा बदलाव मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) में देखने को मिला है। नए कार्डों में फोटो न केवल स्पष्ट और हालिया हैं, बल्कि अब अधिकतर रंगीन भी हैं। पहले जहां बड़ी संख्या में वोटर कार्ड में धुंधली या पुरानी तस्वीरें थीं, वहीं अब उन्हें अपडेट कर डिजिटल रूप से साफ किया गया है।यह काम 9 लाख से अधिक बूथ लेवल अफसरों (BLO) की मदद से किया गया, जिन्होंने मोबाइल के जरिए मतदाताओं की फोटो और विवरण को सीधे सिस्टम से जोड़ा। इस प्रक्रिया के लिए किसी भी नागरिक से कोई शुल्क नहीं लिया गया।SIR प्रक्रिया के तहत अब फर्जी, मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से हटाया जा रहा है। इससे अब तक लाखों डुप्लीकेट एंट्री हटाई जा चुकी हैं, जिससे मतदाता सूची अधिक विश्वसनीय बनी है।चुनाव आयोग के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक व्यक्ति केवल एक ही स्थान पर वोटर के रूप में दर्ज हो और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बने। आने वाले चुनावों में इससे वास्तविक मतदाताओं की पहचान और मतदान प्रक्रिया दोनों अधिक सटीक होने की उम्मीद है।