news-details

वृंदावन में भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिस से भिड़े श्रद्धालु, हाथापाई का वीडियो वायरल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिस और कुछ श्रद्धालुओं के बीच विवाद और हाथापाई का मामला सामने आया है। यह घटना अधिक मास के अंतिम दिनों में उमड़ी भारी भीड़ के बीच उस समय हुई जब पुलिस मनीपाड़ा क्षेत्र के पास रस्से लगाकर भीड़ को नियंत्रित कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक जबरन आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोकने पर युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि एक युवक ने पुलिसकर्मी को धक्का दिया, जिसके बाद पुलिस ने भी स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ युवक भीड़ का फायदा उठाकर वहां से निकल गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद मामले पर चर्चा तेज हो गई है।इन दिनों वृंदावन, गोवर्धन और ब्रज क्षेत्र में अधिक मास के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे कई स्थानों पर भीड़ नियंत्रण प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर स्थिति यह है कि कुछ दूरी तय करने में भी श्रद्धालुओं को काफी समय लग रहा है। पुलिस प्रशासन लगातार व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।