news-details

वृंदावन में सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वृंदावन में सर्व ब्राह्मण महासभा की एक आवश्यक बैठक राष्ट्रीय प्रवक्ता बालकृष्ण गोस्वामी के आवास गोपाल भवन पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव अरविंद पंडित ने की। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और सभी कार्यकर्ताओं को समाज हित में मिलकर कार्य करना चाहिए।बैठक से पहले पदाधिकारियों ने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से जगदीश प्रसाद शर्मा को मंडल संरक्षक और अवधेश कुमार बादल को मंडल प्रवक्ता नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों का स्वागत पटका पहनाकर किया गया।राष्ट्रीय प्रवक्ता बालकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकता और सेवा भावना संगठन की पहचान है और वृंदावन से संगठन विस्तार का संदेश समाज में जाएगा।बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।