news-details

विद्युत उपकेन्द्र में तोड़फोड़ व कर्मचारियों से मारपीट

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kushinagar

जनपद में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारियों पर हमले के मामलों में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। इसी क्रम में थाना रामकोला पुलिस ने विद्युत उपकेन्द्र माण्डेयराय पर तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 अप्रैल 2026 की है, जब विद्युत उपकेन्द्र माण्डेयराय पर अवर अभियंता रविन्द्र कुमार और विद्युत कर्मी अमरनाथ कुशवाहा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान गांव माण्डेयराय के निवासी अमरनाथ चौबे और उनके कुछ साथियों ने उपकेन्द्र में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कर्मचारियों द्वारा रोकने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे दोनों कर्मचारी घायल हो गए।

इस मामले में थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 188/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों—अजीत पासवान और प्रेमप्रकाश चौबे—को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी माण्डेयराय गांव के निवासी हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र श्रीवत्स, हेड कांस्टेबल बिजली सिंह और कांस्टेबल राहुल प्रसाद की टीम शामिल रही।

पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।