
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव।
पुरवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल सिंह की बेटी आरोही सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की है। बेटी की उपलब्धि पर विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जताते हुए इसे अपने जीवन की बड़ी सफलता और गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं गरीबी और अभावों के बीच शिक्षा पूरी की, लेकिन आज बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है। विधायक ने क्षेत्र के अभिभावकों से बेटियों को बिना भेदभाव उच्च शिक्षा दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी अपने मायके और ससुराल के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी बेहतर दिशा देती है। विधायक ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के शिक्षा संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की समान भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को सशक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की।