
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बाबूपुरवा स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने जनता दरबार लगाया। इसमें बिल्हौर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।जनता दरबार में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, जल निकासी, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। लोगों ने व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही जनसेवा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।