news-details

विवादित स्थल पर पुलिस सुरक्षा के बीच नमाज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में मस्जिद और कब्रिस्तान से जुड़े विवादित स्थल पर शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार हाल ही में पासी समाज ने इस स्थल को प्राचीन ‘महाराजा कंसा पासी’ का किला बताते हुए ऐतिहासिक स्थल होने का दावा किया था और इसकी जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया था। तभी से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक पक्ष ने स्थल पर पहुंचकर नमाज अदा की। इसके बाद दूसरे पक्ष ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी भी धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मौके पर पुलिस बल तैनात है। फिलहाल किसी नई कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।