news-details

व्यापारी के घर लूट, बदमाश कैश-ज्वेलरी ले गए

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mathura

 सुरीर थाना क्षेत्र के टैंटी गांव में गुरुवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी के घर में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर नकदी और जेवरात लूट लिए तथा जाते समय सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार, अजय अग्रवाल गांव में परचून और खल-चुनी की दुकान चलाते हैं। दुकान के ऊपर बने मकान में वह पत्नी और पिता के साथ रहते हैं। रात करीब एक बजे पांच से अधिक बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने नीचे सो रहे अजय अग्रवाल और उनकी पत्नी को हथियारों के बल पर कब्जे में लिया, जबकि ऊपर सो रहे उनके पिता को भी बंधक बना लिया।

इसके बाद बदमाशों ने अलमारी और तिजोरी की चाबी लेकर घर की तलाशी ली। पीड़ित के मुताबिक आरोपी करीब तीन लाख रुपये नकद, अंगूठियां, कुंडल समेत अन्य आभूषण ले गए। लूट का कुल नुकसान करीब 20 लाख रुपये बताया जा रहा है। बदमाश करीब दो घंटे तक घर में रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। वारदात से नाराज व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर विरोध जताया है।