
PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया। राज्य कर विभाग के तत्वावधान में सोमवार को गोपाल वाटिका में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को GST 2.0 के तहत किए गए सुधारों, नए पंजीकरण नियमों और विभिन्न व्यापारी हितैषी योजनाओं की जानकारी देना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राज्य कर खंड-1 औरैया प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान अधिकारियों ने GST पंजीकरण प्रक्रिया, रिटर्न दाखिल करने के नियम, समाधान योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना और ईंट-भट्ठा उद्योग से जुड़े कर प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि GST Registration Rule 14A के तहत आधार प्रमाणीकरण आधारित सरल और तेज पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई है, जिससे व्यापारियों को आसानी होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।कार्यक्रम में ईंट-भट्ठा संचालकों को ई-वे बिल, ई-इनवॉइस, कर भुगतान और अनुपालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन दिया गया। सहायक आयुक्त शिवशंकर चौरसिया ने व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना और अन्य योजनाओं की जानकारी दी।व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने GST पोर्टल को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संचालित करने की मांग रखी, साथ ही बीमा राशि बढ़ाने और समाधान योजना को दोबारा लागू करने का सुझाव दिया।कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी जसवंत सिंह, विजय शंकर दीक्षित सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। विभाग ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।