news-details

वरिष्ठ कोषाधिकारी के पैन कार्ड से धोखाधड़ी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर
वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक कुमार तिवारी के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर दिल्ली में फर्जी फर्म बनाकर बैंक खाते खोलने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने उनके नाम से जीएसटी नंबर लेकर लेनदेन भी किया। मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।घोटाले का खुलासा उस समय हुआ जब वरिष्ठ कोषाधिकारी आयकर रिटर्न दाखिल कर रहे थे। जांच में पता चला कि उनके पैन कार्ड पर यस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाते संचालित हो रहे हैं, जबकि उन्होंने कभी वहां खाता नहीं खुलवाया।जालसाजों ने ‘अर्जुन एंटरप्राइजेज’ नाम से फर्जी फर्म बनाकर दिल्ली के पते पर कारोबार दर्शाया और आयकर रिटर्न भी दाखिल किए। पुलिस के अनुसार लखनऊ और नई दिल्ली की कई बैंक शाखाओं में भी फर्जी खाते संचालित किए जा रहे थे।साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने अधिकारी के दस्तावेज कैसे हासिल किए।