news-details

यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने किया हवन

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। गोविंदनगर स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के विरोध में हवन-पूजन किया। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से शुल्क व्यवस्था वापस लेने की मांग की और ‘यूपीआई पर एमडीआर शुल्क मंजूर नहीं’ के नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने कहा कि दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगने से कारोबार की लागत बढ़ सकती है। इसका असर छोटे दुकानदारों और खुदरा कारोबारियों पर पड़ने की आशंका है।ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि नवरात्र और दीपावली जैसे त्योहारों के दौरान अतिरिक्त शुल्क व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ाएगा। उन्होंने दावा किया कि इससे कुछ व्यापारी नकद लेनदेन की ओर लौट सकते हैं। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा कि बढ़ी लागत का अप्रत्यक्ष असर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है।प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता और जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने ने भी शुल्क वापस लेने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक व्यापारियों के हित में आंदोलन जारी रहेगा।