news-details

यूपी की जनता की निगाहें बहन मायावती पर:विश्वनाथ पाल

You can share this post!



अमेठी
 बसपा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक शनिवार को एक मैरिज लॉन में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की और 2027 में बसपा सरकार बनाने के लिए सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा की कार्यप्रणाली से दुखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती की तरफ टिकी हैं। कानून के राज और संविधा  सम्मत शासन के लिए बहन जी का मुख्यमंत्री बनना समय की जरूरत है। बसपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 20 नवंबर को बीकापुर अयोध्या में नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद का कार्यक्रम होगा। उन्होंने अवशेष संगठनात्मक कार्य 8 नवंबर तक पूरा कर नया फोल्डर 10 नवंबर तक हैंडओवर करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ नेता जितेंद्र मिश्र ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की हितैषी है। बहन जी ने ब्राह्मण समाज को राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाया, जबकि भाजपा ने ठगने का काम किया। बैठक में मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, शिवराम, जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, बामसेफ संयोजक संजीव भारती, बबलू पांडेय, सरवन यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद विधानसभा कमेटी ने गांवों में जाकर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।