
PARDARSHI VIKASH NEWS देश के कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। हरियाणा और दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के लिए मौसम सिस्टम सक्रिय हो गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। फिरोजाबाद में पेड़ गिरने से ई-रिक्शा सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि बिजली गिरने से बस्ती और महराजगंज में भी लोगों की जान गई।बिहार में भी आंधी के साथ बारिश हुई, जहां बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब तक 22 राज्यों तक पहुंच चुका है और 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है। वहीं असम में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।