news-details

यातायात माह में भी 6 KM लंबा जाम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। बिधनू में यातायात माह के दूसरे दिन सोमवार को नौबस्ता-सागर हाईवे पर यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आई। बिधनू से बिनगवां तक करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन घंटों रेंगते रहे। नौकरीपेशा लोगों और जरूरी काम से निकले राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को एक-एक कर निकलवाकर यातायात बहाल कराया।घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि हाईवे पर गलत तरीके से आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने और रमईपुर चौराहे पर दोनों सड़कों का यातायात रोककर चलवाने से जाम की स्थिति बनती है। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य करायायातायात माह में जागरूकता अभियान चलने के बावजूद लगातार दूसरे दिन हाईवे पर जाम लगने से यातायात प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रभावी व्यवस्था की मांग की है।