news-details

यातायात माह शुरू, एसपी ने रैली को दिखाई हरी झंडी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। जिले में सोमवार को यातायात माह की शुरुआत हुई। सड़क हादसों पर रोक लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने रैली निकाली। एसपी सरवणन टी ने गौरीगंज स्थित पुलिस कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें यातायात पुलिसकर्मियों के साथ स्कूली बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने बैनर और पोस्टर के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। रैली मुसाफिरखाना तिराहे तक गई और वापस पुलिस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट के इस्तेमाल और नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई।