news-details

यातायात पुलिसकर्मियों को बांटे छाते और गमछे

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदाबांदा में भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की कालूकुआं शाखा ने छाते और सफी गमछों का वितरण किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी यातायात सौरभ सिंह मौजूद रहे।शाखा प्रबंधक सौरभ चंद्र, कुलदीप यादव और आशीष सोनकर सहित बैंक अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि तेज धूप में घंटों यातायात व्यवस्था संभालना बेहद कठिन कार्य है और ऐसे कर्मठ जवानों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। यातायात पुलिसकर्मियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के इस सहयोगात्मक प्रयास के लिए आभार जताया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि पुलिस सैलरी पैकेज के तहत बैंक पुलिसकर्मियों और पेंशनर्स को दुर्घटना बीमा, रियायती ऋण, डेबिट कार्ड और डिजिटल बैंकिंग जैसी विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहा है।